118
views
views
यूरोपीय काउंसिल के अध्यक्ष एंतोनियो लुईस सांतोस दा कोस्टा और यूरोपीय कमीशन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन सोमवार को भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे.
स्टेट डिनर और औपचारिक कार्यक्रमों के साथ-साथ दोनों नेताओं के एजेंडे में एक अहम मुद्दा होगा. एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भारत के साथ मुक्त व्यापार वार्ता को आगे बढ़ाना.
यह ऐसे समय हो रहा है जब यूरोप एक मुश्किल दौर से गुजर रहा है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले ग्रीनलैंड पर अमेरिकी नियंत्रण के विरोध को लेकर यूरोपीय सहयोगियों के ख़िलाफ़ ट्रेड वॉर तेज़ करने की धमकी दी और बाद में पीछे हट गए.
मुख्य अतिथियों का चयन भारत की कूटनीतिक सोच का भी संकेत देता है. भारत दुनिया के दूसरे हिस्सों के साथ अपने रणनीतिक और व्यापारिक रिश्ते तेज़ कर रहा है.
Comments
0 comment